Search

 
 
 

चाईबासा : सुरक्षाबलों को मिली सफलता, 4 आईईडी, 2 हैंड ग्रेनेड और 2 डेटोनेटर बरामद

 
Kiriburu (Shailesh Singh): पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ ने नक्सलियों के खिलाफ टोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों में चलाये जा रहे ऑपरेशन के क्रम में बड़ी सफलता पाई है. इसकी जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि 14 मार्च को टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका, सरजोमबुरू और प्रधानघाट के बीच जंगली/ पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 4 आइईडी, 2 हैंड ग्रेनेड एवं 2 डेटोनेटर बरामद कर किया गया है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता ने सभी को नष्ट कर दिया. एसपी ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगारिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. जिसको लेकर चाईबासा पुलिस, कोबरा 209, 203, 205 बटालियन,  झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174, 193, 134, 26, 190, 11 बटालियन की टीमों की एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में उक्त जंगल में यह सफलता पुलिस को मिली. उन्होंने बताया कि बीते 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोंटो थाना क्षेत्र के ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में शुरू किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान निरंतर जारी है. इसे भी पढ़ें : चुनाव">https://lagatar.in/some-relief-to-the-public-before-the-elections-petrol-and-diesel-became-cheaper-by-rs-2/">चुनाव

से पहले जनता को थोड़ी राहतः 2 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही