Search

 
 
 

चाईबासा : सुरक्षाबलों ने 50 किलो का आईईडी किया बरामद

 
  • पांच किलो और आठ किलो के तीन और आईईडी मिले
  • सभी को किया गया नष्ट, चल रहा नक्सलियों के खिलाफ अभियान
Chaibasa : जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान गुरुवार को सुरक्षाबलों ने टोंटो थाना क्षेत्र से 50 किलो का शक्तिशाली आईईडी बरामद किया है. इसके अलावा पांच किलो का एक और आठ- आठ किलो को दो आईईडी बरामद किये गये हैं. सभी आईईडी को नष्ट कर दिया गया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/56-460x1024.jpeg"

alt="" width="460" height="1024" />

छह महीने से चल रहा है अभियान

नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया व अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. इसको लेकर पिछले छह महीने से सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. 27 मई को टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका एवं अजदबेडा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान प्रारंभ किया गया है. इसी अभियान के दौरान आईईडी बरामद हुए हैं.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/58.jpeg"

alt="" width="960" height="1280" />
इसे भी पढ़ें – YBN">https://lagatar.in/ybn-university-case-police-sent-13-students-involved-in-ruckus-and-sabotage-to-jail/">YBN

यूनिवर्सिटी मामला: हंगामा और तोड़फोड़ में शामिल 13 छात्रों को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही