Search

 
 
 

चाईबासा : गोईलकेरा व टोंटो से सुरक्षाबलों ने तीन आईईडी बम किया बरामद

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम हाथीबुरू से लोवाबेड़ा के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र से शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा लगाये गये दो आईईडी बम व छह स्पाइक होल को बरामद किया है. इसके साथ ही टोंटो थानान्तर्गत तुम्बाहाका से भी सरजोमबुरू के बीच लगाये गए एक आईईडी बम एवं रास्ते में गड्ढा करके लगाये गए लोहे के रड और तीर (12 स्पाइक होल) बरामद हुए है. बरामद बमों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ता की मदद से उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया. एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान जारी है. लगातार पुलिस की कार्रवाई से नक्सली पीछे हटने को मजबूर हैं. मालूम हो कि नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इसी के मद्देनजर पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-blood-donation-camp-organized-on-the-birthday-of-indian-cricketer-mahendra-singh-dhoni/">चक्रधरपुर

: भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही