Search

 
 
 

चाईबासा : राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए झींकपानी की जसमती सुंडी का चयन

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : झींकपानी प्रखंड अंतर्गत असुरा के राज्य सम्पोषित उच्च विद्यालय की छात्रा जसमती सुंडी का चयन राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है. राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद जसमती सुंडी को यह अवसर प्राप्त हुआ है. बता दें कि राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जसमती को इंस्पायर्ड एवार्ड से भी नवाजा जा चुका है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-day-jeth-jatra-of-kudukh-sarna-samaj-organized-with-pomp/">मनोहरपुर

: कुड़ूख सरना समाज का दो दिवसीय जेठ जतरा धूमधाम से आयोजित

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लोगों ने दी शुभकामनाएं

इधर, जसमती राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की ओर से बेहतर प्रदर्शन कर सके इसके लिए रांची में एक कार्यशाला आयोजित की गई ही, जिसमें भाग लने के लिए उसे आमंत्रित किया गया है. होनहार जसमती के शिक्षक पिता दामु सुंडी ने बेटी के प्रदर्शन पर काफी खुश हैं और अपनी प्रसन्नता जाहिर की है. ऑल कोल्हान आदिवासी शिक्षक समिति के अध्यक्ष शालिनी पूर्ति, सचिव कृष्णा देवगम, कोषाध्यक्ष विमल किशोर बोयपाई व सदस्यगण संजय कुमार जारिका, मंगल सिंह मुंडा, सरिता पूर्ति आदि ने समिति के उपाध्यक्ष दामु सुंडी की प्रतिभाशाली बेटी के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है और राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही