Search

 
 
 

Chaibasa : कोल्हान स्तर पर प्रशिक्षुओं का 29 जून को होगा चयन

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड एवं जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम खेल शाखा के संयुक्त तत्वावधान में कोल्हान प्रमंडल में बालक और बालिकाओं के लिए फुटबॉल और बालक वर्ग में तीरंदाजी, आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षुओं के रिक्त स्थानों को भरने हेतु एक दिवसीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 29 जून को किया गया है. फुटबॉल खेल के खिलाड़ियों (बालक और बालिकाओं) का जमशेदपुर के टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और तीरंदाजी के खिलाड़ियों का बर्मामाइन्स स्थित एईसी ग्राउंड (नियर बीपीएम स्कूल) में चयन होगा. उक्त दोनों ही खेल स्थलों पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को सुबह 9 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है. इस प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल में अवस्थित तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-even-small-age-group-children-are-becoming-victims-of-drug-abuse-dc/">Chaibasa

: छोटे आयु वर्ग के बच्चे भी नशापान का शिकार हो रहे – डीसी

प्रतिभागी प्रशिक्षुओं की आयु 10 से 14 वर्ष होनी चाहिए

प्रतिभागी प्रशिक्षुओं की आयु 10 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र यदि हो तो लाना अनिवार्य है. कोल्हान प्रमंडल में स्थित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों (उत्कलमणि विद्या मंदिर चक्रधरपुर, आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र (बालक) रिक्त संख्या- 05 (पांच), और आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां (बालक) रिक्त संख्या - 05 (पांच), बालकों हेतु कुल रिक्त संख्या -10, उत्क्रमित विद्या मंदिर चक्रधरपुर, आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र (बालिका), रिक्त संख्या 05 (पांच) हैं. तीरंदाजी खेल में बालक हेतु आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र दुगनी सरायकेला खरसावां में रिक्त पद की संख्या- 01 (एक) है. विशेष जानकारी के लिए जिला खेल शाखा पूर्वी सिंहभूम के कार्यालय के मोबाइल संख्या 7479413570 पर संपर्क किया जा सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही