Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के लिए चयन प्रक्रिया शुरू

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : एक्सेलेंस फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए चयन हेतु बुधवार को सिंहभूम फुटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में ट्रायल का आयोजन हुआ. दो दिवसीय इस ट्रायल के पहले दिन खिलाड़ियों की भीड़ उमड़ी. राज्य स्तरीय टीम की देखरेख में खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में प्रमंडल के तीनों जिलों से 16 से 22 आयु वर्ग के लगभग 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के दोनों टीमों के लिए चयन किया जाएगा. इस चयन के बाद पुनः इनका ट्रायल रांची में होगा जहां पर एक्सीलेंस सेंटर के लिए बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन होगा. इन सभी खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय एक्सीलेंस सेंटर में रखकर अच्छे फुटबॉल कोच के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस कार्य के लिए राज्य सरकार अपना सहयोग करेगी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bsl-guava-ore-mine-distributed-nagada-and-mandar-in-eight-villages/">नोवामुंडी

: बीएसएल गुवा अयस्क खान ने आठ गांव में नगाड़ा व मांदर का किया वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही