Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : एकलव्य एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : एकलव्य एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र रांची के लिए सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान में सोमवार से एथलेटिक्स इवेंट के लिए दो दिवसीय चयन प्रक्रिया आरंभ हुई. जिला खेल विभाग के देखरेख में यह चयन प्रक्रिया हो रही है. इसमें जिले के सभी प्रखंडों से विभिन्न खेल खेलने वाले खिलाड़ी भाग ले रहे है. 16 से 22 वर्ष के युवा युवतियां इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं . एकलव्य एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र रांची में इन खिलाड़ियों को अंतिम चयन के लिए वहां पर भी चयन की प्रक्रिया से इन्हें गुजरना होगा. उसके बाद एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट्स के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ियों को एथलेटिक्स का प्रशिक्षण देकर राज्य स्तरीय खिलाड़ियों के रूप में उन्हें तैयार किया जाएगा. बालक-बालिका वर्ग के लिए उनकी निर्धारित आयु वर्ग में उनका चयन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-25-elephants-again-entered-lugahara-asti-in-bengal/">बहरागोड़ा

: लुगाहारा में बंगाल के अस्ती से फिर आ घुसे 25 हाथी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही