Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : स्वच्छता को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : स्वच्छोत्सव 2023 को लेकर नगर परिषद के स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई. रैली नगर परिषद के कार्यालय से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मैदान में आकर सभा में तब्दील हो गई. रैली में स्वयं सहायता समूह तथा दीन दयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने स्वच्छता को लेकर आम जनों को जागरूक किया तथा उन्हें सूखा कचरा और गिला कचरा को अपने-अपने घरों में अलग करने तथा गिला कचरा से अपने आय वृद्धि करने पर जोर दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dc-churns-with-companies-to-stop-coal-theft/">धनबाद:

कोयला चोरी पर रोक के लिए डीसी ने किया कंपनियों के साथ मंथन

गांधी मैदान में नुक्कड़ नाटक का किया गया मंचन

गांधी मैदान में स्वच्छता को लेकर एक नुक्कड नाटक का भी मंचन किया गया. इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने बातों को रखा. कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज ने कहा कि किसी भी बीमारी से बचना है तो वातावरण के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना जरूरी है. उन्होंने सभी महिलाओं को इस दिशा में कारगार कदम उठाने का सुझाव दिया. इस मौके पर नप के कार्यपालक सत्येन्द कुमार, नगर प्रबंधक ज्योति पूज ने भी अपने बातों को रखा. इस मौके पर एनयूएलएम से बिरबल ठाकुर, सामुदायिक संसाधन सेवी महिलाएं सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाए उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही