Search

 
 
 

चाईबासा : सदर बाजार में स्व. विनोद बिहारी का मनाया गया जन्मदिन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर बाजार विश्वकर्मा मार्केट में झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो का जन्म दिन मनाया गया. सभी ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. श्रद्धा सुमन अर्पण के बाद प्रताप कटियार ने बिनोद बिहारी महतो विलक्षण प्रतिभा के धनी थे. उन्होंने अपने जीवन में वकालत भी किया और राजनीतिक जीवन में उनकी विशेष रूचि थी. इसे भी पढ़ें : कोल्‍हान">https://lagatar.in/kolhan-university-non-teaching-employees-asked-for-7th-pay-scale-arrears-before-diwali/">कोल्‍हान

विश्वविद्यालय: शिक्षकेतर कर्मचारियों ने मांगा दीवाली से पूर्व सातवां वेतनमान का एरियर
बिहार विधानसभा के तीन बार सदस्य बने एक बार लोकसभा के सदस्य भी बने और अपने जीवन में समाज सुधार के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे और झारखंड अलग राज्य बने इसके लिए भी उन्होंने लगातार आंदोलन खड़ा किया. श्रद्धांजलि देने में पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम, प्रताप कटियार, प्रकाश महतो, मोहित महतो, उमेश प्रमाणिक, प्रदुमन महतो, विमल महतो, यादव हांसदा, राजेश महतो, संतोष महतो, जयप्रकाश महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही