Search

चाईबासा : जयंती पर याद किए गए स्व. बागुन सुम्बरुई, कांग्रेस भवन में दी गई श्रद्धांजलि

Chaibasa (Sukesh Kumar) : शुक्रवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में स्व. बागुन सुम्बरुई की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेसजनों ने स्व. सुम्बरुई को श्रद्धांजलि दी. स्व. सुम्बरुई कोल्हान प्रमंडल के वयोवृद्ध नेता थे. उन्होंने राजनीति का शुभारंभ छोटानागपुर और संथाल परगना को बिहार से अलग झारखंड राज्य बनाने संबंधी जन आंदोलन से प्रारंभ किया था. उसके पश्चात वर्ष 1967 में प्रथम बार बिहार विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होने के उपरांत वर्ष 2009 तक लगातार निर्वाचित सदस्य रहे और इस दरम्यान पांच बार लोकसभा और चार बार बिहार विधानसभा तथा झारखंड विधानसभा के सदस्य रहे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-woman-consumed-poison-in-family-dispute-died/">बहरागोड़ा

: पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया जहर, मौत

समाज के विभिन्न लोगों को लिए हमेशा रहते थे उपलब्ध

राजनीति की इस लंबी अवधि में बिहार राज्य के दो बार क्रमशः वन मंत्री तथा कल्याण मंत्री बने. नवगठित झारखंड राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे हैं. राजनीति में उनका लंबा कार्य अनुभव तथा संघर्षरत जीवन शैली से कांग्रेसजनों को दिशा-निर्देश एवं प्रोत्साहन मिलता रहा. विभिन्न उच्च संवैधानिक पद धारक रहने के बावजूद भी आम नागरिकों की तरह अपने कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे जिसके चलते स्व. सुम्बरुई अभी भी लोगों के दिलों में बसे हुए थे और बसे रहेंगे. मौके पर कांग्रेस के राज कुमार रजक, त्रिशानु राय, जगदीश सुंडी, राकेश कुमार सिंह, विक्की यादव, बुल्लू दास, कार्तिक बोस, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp