Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महिला कॉलेज में वित्तीय जागरूकता विषय पर सेमिनार आयोजित

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : रोटरी क्लब चाईबासा, आईक्यूएसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना महिला कॉलेज चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में महिला कॉलेज में वित्तीय जागरूकता विषय पर बीएड की छात्राओं के बीच सेमिनार का आयोजन किया गया. दो दिवसीय सेमिनार के पहले दिन बुधवार को वित्तीय जागरूकता विषय पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे. इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया. इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव सौरभ प्रसाद ने वित्तीय जागरूकता पर विस्तृत जानकारी दी. छात्राओं के बीच उन्होंने छात्र जीवन एवं एक नौकरी पेशा जीवन जीते हुए वित्तीय जरूरत एवं आर्थिक क्षमता में सामंजस्य बिठाने के बारे बताया. उन्होंने बताया कि किसी भी निवेश या बचत से संबंधित निर्णय में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत आज बहुत ज्यादा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-departmental-works-reviewed-in-20-point-meeting/">चांडिल

: 20 सूत्री बैठक में विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

काफी संख्या में शिक्षक व छात्राएं मौजूद थे

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा व महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिंहा मुख्य रूप से उपस्थित थी. इस अवसर पर मंच संचालन डॉ अर्पित सुमन टोप्पो ने किया. इनके अलावा कार्यक्रम में रोटरी क्लब से अशोक पॉल, हीना ठक्कर, सुनीत खिरवाल, विक्रम खिरवाल, महिला कॉलेज के डॉ अंजू बाला, प्रो संगीता लकड़ा, एम के हाशमी, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ अरुणा कुमारी डॉ प्रशांत खरे, प्रो शीला सामद, प्रो सुजाता किस्पोट्टा, प्रो प्रीति देवगम , प्रो सितेंद्र रंजन सिंह, प्रो मदन मोहन मिश्रा, प्रो धनंजय कुमार, आदि तथा बीएड सेमेस्टर एक की छात्राएं उपस्थित थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही