Search

 
 
 

चाईबासा : झींकपानी में कृषकों के लिए सुखाड़ एवं वैकल्पिक खेती से संबंधित विषय पर गोष्ठी आयोजित

 

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झींकपानी प्रखंड के पंचायत भवन सभागार में कृषि विभाग द्वारा प्रगतिशील कृषकों के लिए सुखाड़ एवं वैकल्पिक खेती से संबंधित विषयों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमे प्रखंड तकनिक प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने कृषकों को कम वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक फसल मुंग, उरद, मूंगफली, तील तथा सरगुजा की खेती पर ध्यान देने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि ये फसल कम वर्षा में अच्छी पैदावार दे सकते है. बीटीएम अजीत कुमार सिंह ने खरीफ फसल प्रबंधन की जानकारी कृषकों को दी.

इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-union-minister-arjun-munda-welcomed-by-bjp-leaders-and-workers/">जगन्नाथपुर

: केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उन्होंने कहा कि कृषक आई आर 64 वेराईटी के धान लगाए जो कम पानी में भी उपज दे सकते है. इस मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने पशुओं के टीकाकरण पशु आहार प्रबंधन पर जानकारी दी. जबकि उपस्थित एटीएम भानू प्रताप सिंह ने केसीसी से लाभ उठाने के लिए उसके आवदेन करने संबंधी जानकारी. इस मौके पर देवेन्द्र देवगम ने किसानो को मिट्टी जांच संग्रह की तकनिक के बारे में बताया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रखंड उप प्रमुख, तथा सेरेंगसिया पंचायत के मुखिया के द्वारा किसानो को सरकार से मिलने वाली सहायता का लाभ उठाने का सुझाव दिया गया. इस दौरान झारखंड ग्रामीण बैंक के द्वारा तीन कृषकों को 6 लाख 50 हजार के केसीसी ऋृण दिया गया.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही