Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के बंगला विभाग में सेमिनार आयोजित

 
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के बंगला विभाग में मंगलवार को पीएचडी फाइनल सबमिशन वाईवा सेमिनार का आयोजन किया गया. इस दौरान शोधार्थी तपन मंडल (गाइड डॉ. तपन कुमार) ने अपने शोध पत्र की प्रस्तुति दी. सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. प्रकाश कुमार मेथी शामिल हुए. सपन मंडल ने अपने शोध पत्र की प्रस्तुति विस्तृत तरीके से दी. इस दौरान बांग्ला विभाग के डीआरसी सदस्यों ने बारी-बारी से शोधार्थी से सवाल पूछे जिसका सरलता से जवाब शोधार्थी ने दिया. [caption id="attachment_362798" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/KU-HOD-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उपस्थित विभिन्न विभागों के एचओडी.[/caption] इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-death-of-naxalite-shyam-sinku-a-reward-of-5-lakhs-was-told-by-the-cpi-maoist-spokesperson-as-a-big-loss/">किरीबुरू

: 5 लाख के इनामी नक्सली श्याम सिंकु की मौत को भाकपा माओवादी प्रवक्ता ने बताया बड़ी क्षति

कोल्हान विश्वविद्यालय के विद्यार्थी देश में अपनी पहचान बनाएंगे : डॉ. प्रकाश

मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश कुमार मेथी ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय के शोधार्थी काफी मेहनत से अपना शोध पत्र को तैयार कर प्रस्तुत करते हैं, जो गर्व की बात है. उन्होंने शोधार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आने वाले दिनों में देश के विभिन्न विश्वविद्यालय में शोधार्थी अपनी पहचान बनाएंगे. उन्होंने शोधार्थियों का हौसला भी बढ़ाया. इस दौरान मुख्य रूप से सोशल साइंस के डीन डॉ. एस पी मालिक, हिंदी के एचओडी डॉ. संतोष कुमार, दर्शनशास्त्र के एचओडी डॉ. दीपांशु श्रीवास्तव, पॉलिटिकल साइंस के एचओडी डॉ. परशुराम सेल के अलावा काफी संख्या में डीआरसी सदस्य सेमिनार में शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही