Search

चाईबासा : प्रखंडवार नियोजन नीति लागू करने की मांग को लेकर सेंगेल का झारखंड बंद 10 अप्रैल को

Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंड सरकार अविलंब संविधानसम्मत नियोजन नीति लागू करो, प्रखंडवार नियोजन नीति लागू करो. टालमटोल की रवैया और झुनझुना थमाने वाली कार्रवाई बंद करो. यह बातें पूर्व सांसद सह आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कही. उन्होंने कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर जनहित में और खासकर युवा छात्रों के हित में झारखंड बंद का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा. पहले ही युवा छात्रों ने 10 अप्रैल को झारखंड बंद की घोषणा कर दी है. अतः नैतिक रूप से और जिम्मेदारी का एहसास करते हुए आदिवासी सेंगेल अभियान भी अन्य तमाम आदिवासी मूलवासी संगठनों से इस बंदी को खुलकर समर्थन करने की अपील करता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-arrested-seven-people-for-stealing-coil-from-transformer/">चाईबासा

: ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी करने के आरोप में सात लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

20 मार्च को आयोजित जनसभा में लिया गया था फैसला

मालूम हो कि आदिवासी सेंगेल अभियान, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा और झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 20 मार्च को बोकारो बिरसा आश्रम में आदिवासी बचाओ अभियान के बैनर तले एक सफल जनसभा करते हुए 10 अप्रैल को सभी प्रखंडों में प्रखंडवार नियोजन नीति लागू करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का फैसला लिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp