Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टाटा कॉलेज के लिए अलग से बनेगा ऑफिसर क्वार्टर, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बढ़ सकती है रिटायरमेंट की उम्र

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में शनिवार को कुलपति प्रो डॉ गंगाधर पांडा की अध्यक्षता में सीनेट की बैठक आयोजित हुई. जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से उसे पारित किया गया. इस दौरान टाटा कॉलेज के लिए अलग से ऑफिसर क्वार्टर बनाने के प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है. इस पर संबंधित कॉलेज के प्राचार्य को अविलंब डीपीआर तैयार व भूमि का चयन कर विश्वविद्यालय को भेजने की बात कही. इसके अलावा कई सीनेट सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों को भी गंभीरता से लेकर सरकार के पास प्रस्ताव भेजने की तैयारी शुरू हो गई. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/chaibasa-traffic-disrupted-due-to-construction-material-lying-on-the-road-in-tantnagar-people-upset/">मझगांव

: भोंडा गांव के मोड़ पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत

शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाने पर बनी सहमति

[caption id="attachment_401692" align="aligncenter" width="513"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/chaibasa-cinet-2.jpeg"

alt="" width="513" height="342" /> सीनेट की बैठक में शामिल कुलपति, कुलसचिव व प्रति कुलपति[/caption] शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सीनेट सदस्य प्रत्यूष पाणी ने शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाने को लेकर सभा में प्रस्ताव रखा. जिसके बाद कुलपति ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए सरकार को एक प्रस्ताव भेजने पर सहमति दी. उन्होंने रिटायरमेंट की उम्र सीमा 62 वर्ष करने का प्रस्ताव रखा. जिसको सीनेट सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित कर और सरकार के पास भेज दिया. इसके अलावा अन्य कई मुद्दों को भी उठाया. इस दौरान पीएफ फंड मामला पर भी गंभीरता से कई सीनेटर ने उठाया. इस पर कुलपति प्रो डॉ गंगाधर पांडा ने जवाब में दिया कि पीएफ फंड के संबंधित एक कमेटी तैयार किया गया है. यह कमेटी आने वाले 10 दिनों के अंदर पूरे मामला का समाधान करेगी. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-two-day-bhado-amavasya-festival-organized-in-marwari-dharamshala/">सरायकेला

: मारवाड़ी धर्मशाला में दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव आयोजित

तीन साल में होने वाले स्थानांतरण पर जताया विरोध

बैठक में 3 साल में होने वाले स्थानांतरण का मुद्दा भी उठा. इस दौरान कई सीनेट के सदस्यों ने 3 साल में होने वाले स्थानांतरण मामले को लेकर विरोध भी किया. सीनेटर संजय सिंह ने कहा कि यह गलत नीति है. लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से सीनियर सदस्य संजय सिंह से इसका सुझाव मांगा तो वे नहीं दे पाए. कोई भी सीनेट के सदस्य इसका सुझाव नहीं दे पाए. जिसके बाद 3 साल के स्थानांतरण संबंधित मामले को यथास्थिति में ही रख दिया गया. इस दौरान हाउस रेंट के अलावा आवागमन भत्ता का भी जिक्र किया गया. [caption id="attachment_401694" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/chaibasa-cinet-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक में मौजूद सीनेट के सभी सदस्यगण[/caption]

लंबित वेतन निर्धारण मामले भी हुए पारित

कुछ शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का कई दिनों से भत्ता लंबित पड़ा हुआ है. उसे शीघ्र भुगतान करने का भी निर्देश कुलपति ने वित्त पदाधिकारी को दिया. वहीं पीजीआरसी के लिए विश्वविद्यालय की ओर से भुगतान करने की बात कही गई. बैठक में कई शिक्षकेत्तर व शिक्षकों के लंबित वेतन निर्धारण मामलों को भी रखा गया. जिसका समाधान कर सीनेट में पारित कर दिया गया और सरकार के पास भेज दिया. इसके अलावा लगभग वोकेशनल कोर्स को लेकर अलग से बजट पारित कर सरकार के पास भेजा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-allegation-of-illegal-construction-in-sakchi-cemetery-memorandum-to-dc/">जमशेदपुर

: साकची कब्रिस्तान में अवैध निर्माण का आरोप, डीसी को ज्ञापन

बैठक में यह लोग रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से संस्थापक सिंडिकेट सदस्य डॉ राजेश कुमार शुक्ला, प्रति कुलपति डॉ अरुण कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ जयंत शेखर, डॉ एसके दास, वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पाणी, सीनेट सदस्य डॉ अरुण झा, डॉ दारा सिंह गुप्ता, सीनेट सदस्य नितिन प्रकाश, शुक्ला मोहंती, डॉ मनमत सिंह, डॉ श्रीनिवास कुमार, रिंकी दोराई के अलावा काफी संख्या में सीनेट के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही