Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सेविका अनिता बिरुवा ने ग्राम मुंडा से की आंगनबाड़ी केंद्र यथास्थान रखने की मांग

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : टुंगरी-बी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सह आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष अनिता बिरुवा ने अपने आंगनबाड़ी केंद्र स्थानांतरित नहीं किये जाने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने शनिवार को मतकमहातु के ग्राम मुंडा धनुर्जय देवगम को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि गांव के कुछ लोग टुंगरी में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का स्थान बदलना चाहते हैं. जबकि नियमानुसार ऐसा संभव नहीं है. क्योंकि नियम कहता है कि केंद्र वहीं चलाना है जहां लाभुकों की संख्या अधिक हो. इस नियम के अनुसार तो यह आंगनबाड़ी केंद्र सही जगह पर संचालित है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpc-appeals-to-children-to-join-gurmat-sikhya-camp/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी ने बच्चों से गुरमत सिख्या कैंप में शामिल होने की अपील की

2007 से चल रहा है आंगनबाड़ी केंद्र

अभी यह केंद्र टुंगरी स्थित पीसी बिरुवा पथ पर संचालित है जहां लाभुकों की संख्या सर्वाधिक है. लेकिन कुछ लोग इस केंद्र को टुंगरी से हटाकर तसरफार्म (ढीपासाई) इलाके में स्थानांतरित करना चाहते हैं. जबकि वहां लाभुकों की संख्या अधिक नहीं हैं. यह केंद्र 2007 से चल रहा है. इसमें करीब 100 लाभुक हैं. 74 बच्चे-बच्चियां, 18 गर्भवती महिलाएं तथा 8 धात्री महिलाएं शामिल हैं. केंद्र के स्थानांतरण से इन लाभुकों को बेहद कठिनाई होगी. जबकि अभी उनको कोई शिकायत नहीं है. वैसे भी टुंगरी आंगनबाड़ी केंद्र से तसरफार्म की दूरी करीब दो किलोमीटर है. इससे बच्चों को केंद्र आने में दिक्कत होगी. लिहाजा आंगनबाड़ी केंद्र को यथास्थान रहने दिया जाए. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-laid-foundation-stone-of-football-stadium-amid-uproar/">चाकुलिया

: हंगामा के बीच विधायक ने किया फुटबॉल स्टेडियम का शिलान्यास

मुंडा ने कहा, रविवार को ग्रामसभा में होगी सुनवाई

मतकमहातु के ग्राम मुंडा धनुर्जय देवगम ने कहा कि इस मसले पर रविवार को मतकमहातु की ग्रामसभा में सुनवाई होगी. इसमें दोनों पक्षों की बातें सुनकर निर्णय लिया जाएगा. लिहाजा दोनों पक्ष ग्रामसभा में सुबह आ जाएं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही