Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि के 54 शिक्षकेतर कर्मचारियों का सातवां वेतनमान होगा लागू

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : : कोल्हान विश्वविद्यालय के 54 शिक्षकेतर कर्मचारियों का सातवां वेतनमान लागू होगा. इसको लेकर एचआरडी ने स्वीकृति दे दी है. पिछले 6 माह पूर्व शिक्षकेतर कर्मचारियों का सातवां वेतनमान लागू करने को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एचआरडी के पास एक प्रस्ताव भेजा गया था. इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात 54 कर्मचारियों के सातवें वेतनमान पर मुहर लगा दिया गया है. हालांकि अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की गई है. विश्वविद्यालय की ओर से 104 कर्मचारियों का सातवां वेतनमान लागू करने का प्रस्ताव एचआरडी के पास भेजा गया है. लेकिन अब तक 50% कर्मचारियों को ही स्वीकृति मिली है. इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-truck-overturned-uncontrollably-near-golkata-bus-stand/">गालूडीह

: गोलकाटा बस स्टैंड के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

सातवें वेतनमान को लेकर शिक्षकों ने कई बार विश्वविद्यालय के पास किया पत्राचार

मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय में लगभग 104 से अधिक ऐसे कर्मचारी है जिनका सातवां वेतनमान अभी तक लागू नहीं हुआ है. इसके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसको लेकर शिक्षकों ने कई बार विश्वविद्यालय के पास पत्राचार किया है. लेकिन लगातार कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से आश्वासन ही दिया जा रहा है. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. पीके पाणी ने कहा कि सिंडिकेट में प्रस्ताव पारित कर एचआरडी के पास भेजा जा चुका है. अब सरकार ही अंतिम निर्णय लेगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attempt-to-snatch-in-gamharia-with-national-referee-returning-home-with-family/">जमशेदपुर

: परिवार संग घर लौट रहे राष्ट्रीय रेफरी के साथ गम्हरिया में छिनतई का प्रयास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही