Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 12वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को ग्रुप बी का मैच खला गया. इस मैच में इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर एवं मांगी लाल रुंगटा प्लस टू स्कूल चाईबासा ने संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल चाईबासा एवं उच्च विद्यालय महुलडीहा को पराजित कर पूरे अंक हासिल किए. स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर सुबह 7 बजे खेले गए पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर की टीम 19.5 ओवर में 133 रन बनाकर आल आउट हो गई. जीत के लिए निर्धारित 20 ओवरो में 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल की पूरी टीम महज 12.2 ओवर में 64 रन पर ढेर हो गई और इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर की टीम ने यह मैच 69 रनों से जीत लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-inaugurated-100-kva-transformer-in-east-ghodabandha-panchayat/">जमशेदपुर
: पूर्वी घोड़ाबांधा पंचायत में 100 केवीए के ट्रांसफार्मर का विधायक ने किया उद्घाटन.
: सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने डॉ. विजय सिंह गागराई को सौंपा पत्र [wpse_comments_template]
: पूर्वी घोड़ाबांधा पंचायत में 100 केवीए के ट्रांसफार्मर का विधायक ने किया उद्घाटन.
सदर थाना प्रभारी अतिथि के रूप में रहे मौजूद
इस जीत के साथ ही अपने तीनों लीग मैच जीतकर इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर की टीम ग्रुप बी में 12 अंको के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई. अब सेमी फाईनल में इसका मुकाबला ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहनेवाली टीम के साथ होगा. इस मैच में इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन के उद्घाटक बल्लेबाज बिट्टू शर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. यह पुरस्कार पुलिस इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने प्रदान किया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के सहायक सचिव शाहिद अख्तर ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. वहीं सुबह 11 बजे से खेले गए दूसरे मैच में मांगी लाल रुंगटा प्लस टू विद्यालय चाईबासा ने उच्च विद्यालय महुलडीहा को एक आसान मुकाबले में 21 रनों से पराजित किया. हलांकि इस मैच के परिणाम से कोई खास फर्क नहीं पड़ा क्योंकि दोनों ही टीमें अपने ग्रुप के दोनों लीग मैच हारकर प्रतियोगिता से पहले ही बाहर हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-handed-over-letter-to-dr-vijay-singh-gagarai-for-road-construction/">चक्रधरपुर: सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने डॉ. विजय सिंह गागराई को सौंपा पत्र [wpse_comments_template]
Leave a Comment