Search

 
 
 

Chaibasa : प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय मंझारी में शिक्षकों की कमी

 
  • विद्यार्थियों को हो रही परेशानी, पढ़ाई बाधित
  • जल्द शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई तो करेंगे भूख हड़ताल
Chaibasa (Sukesh Kumar) : रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सह अंबेडकर ऑफ पार्टी के कोल्हान प्रभारी रामहरि ने मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम के डीसी को मांग पत्र सौंपा. इसमें उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय मंझारी, भरभरिया, चाईबासा में वर्तमान में 10वीं तक की पढ़ाई होती है. इसमें 9वीं में 45 और 10वीं 75 यानि कुल 120 विद्यार्थी अध्यनरत हैं. लेकिन विद्यालय में लगभग तीन साल से 120 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए सिर्फ एक शिक्षिका भूगोल की हैं, जो सभी को पढ़ाती हैं. इसके कारण बाकी विषयों का पठन-पाठन अवरूद्ध है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-communist-organizations-took-out-a-protest-march-against-the-rape-and-murder-of-a-junior-doctor/">Adityapur

: जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में कम्युनिस्ट संगठनों ने निकाला विरोध मार्च
आवश्यक छात्र-शिक्षक अनुपात सही नहीं होने के कारण विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो रहा है. नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार छात्र-शिक्षक का अनुपात 30:1 होने की बात कही गई है, जो इस विद्यालय में इसके विपरीत सिर्फ एक ही शिक्षक हैं. इस विद्यालय में बाकी विषयों के शिक्षकों को छात्र-शिक्षक के अनुपात में नियुक्त किया जाए. अगर ऐसा नहीं होता है तो विवश होकर सभी विद्यार्थी और अभिभावक समाहरणालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे. इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासनिक अधिकारियों की होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही