Search

 
 
 

चाईबासा: आश्वासन समिति की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) :  झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति की बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है. उनपर अवमानना की कार्यवाही भी चलाई जा सकती है. चाईबासा सर्किट हाउस में मंगलवार को समिति की बैठक सभापति सह विधायक दीपक बिरुवा की अध्यक्षता में हुई. इसमें सदस्य सह बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें: पटमदा">https://lagatar.in/patmada-indefinite-strike-of-soul-workers-continues-many-works-disrupted/">पटमदा

: आत्मा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, कई कार्य बाधित

अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक जवाब देना चाहिए: दीपक बिरुवा

बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों के उठाए गए सवालों से संबंधित जवाब से समिति संतुष्ट नहीं हुई. समिति ने बैठक को रोकते हुए सभी अधिकारियों को शाम तक दोबारा जवाब देने का निर्देश दिया. वहीं बिना सूचना दिए अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देते हुए अवमानना की कार्यवाही चलाने की चेतावनी दी गई. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि सवालों का जवाब अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक देना चाहिए. समिति को भी विधानसभा में रिपोर्ट देनी होती है,  सवालों के प्रति विभाग गंभीर रहे अन्यथा अवमानना की कार्यवाही करने को समिति बाध्य होगी.

आश्वासन समिति की भी अपनी जवाबदेही: अंबा प्रसाद

विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आश्वासन समिति की भी अपनी जवाबदेही होती है इसलिये विधायकों के सवालों का अधिकारी संतोषजनक जवाब दें. बैठक में समिति के सचिव धनेश्वर राणा, प्रशाखा पदाधिकारी नरेश ठाकुर, प्रतिवेदक रिपोर्टर प्रेम प्रकाश, अनुसेवक रवि प्रसाद गुप्ता समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/state-coordinators-will-be-reinstated-soon-in-jharkhand-rural-development-department-sought-application/">झारखंड

में जल्‍द बहाल होंगे राज्य समन्वयक, ग्रामीण विकास विभाग ने मांगा आवेदन, एक साल से खाली है पद  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही