Search

 
 
 

चाईबासा : आधार सीडिंग लंबित रहने पर 563 पीडीएस डीलर को शोकॉज

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : लाभुकों का आधार कार्ड नंबर राशन कार्ड से सीडिंग नहीं करने वाले पीडीएस डीलरों के खिलाफ जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कार्रवाई की है. पश्चिम सिंहभूम जिले के कुल 563 पीडीएस डीलरों को जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने शो कॉज जारी किया है. उन्होंने सभी डीलरों को जल्द से जल्द लाभुकों के आधार कार्ड को उनके राशन कार्ड से सीडिंग करने का निर्देश दिया है. जिला आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सीडिंग के लिए विभाग के द्वारा डीलरों को प्रति कार्ड दो रुपये दिए जाने का भी प्रावधान है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-residents-oppose-tata-steels-team-that-arrived-to-remove-encroachment/">जमशेदपुर

: अतिक्रमण हटाने पहुंची टाटा स्टील की टीम का बस्तीवासियों ने किया विरोध

विभाग के खिलाफ डीलरों में है नाराजगी

इस दिशा में अब तक कोई कार्य नहीं किये जाने पर डीलरों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है. विभाग के द्वारा सभी 563 डीलरों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर इनके आधार कार्ड को सीडिंग करने का निर्देश दिया गया है. यदि समय से सीडिंग का कार्य हो गया तो उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और यह नहीं हुआ तो डीलरों को बर्खास्त किया जा सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही