Search

 
 
 

चाईबासा : श्री बोल बम सेवा समिति का कांवरियों की सेवा के लिए शिविर 25 अगस्त से

 
Chaibasa (Ramendra kumar sinha) : श्री बोल बम सेवा समिति चाईबासा द्वारा नि:शुल्क मुर्गा महादेव पदयात्रा विशाल कांवरिया शिविर 2023 की तैयारी पूरी कर ली गई है. समिति के अध्यक्ष नारायण पाडिया ने बताया कि मुर्गा महादेव पदयात्रा करने वाले सभी कांवरियों के लिए 25 अगस्त शुक्रवार को झींकपानी, 26 अगस्त शनिवार सुबह इलीगढा में, दोपहर हाटगम्हरिया में, रात्रि जगन्नाथपुर में, 27 अगस्त रविवार सुबह कोटगढ़ में तथा मुर्गा महादेव मंदिर परिसर में रविवार रात्रि से 28 अगस्त सोमवार दोपहर तक अस्थाई शिविर लगाकर भोजन, पानी, दवाई आदि की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-jam-in-jharkhand-due-to-jmm-bandh-in-mayurbhanj-long-queues-of-vehicles/">बहरागोड़ा

: मयूरभंज में झामुमो के बंद से झारखंड में भी जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

1978 से समिति कर रही है सेवा

इसके साथ ही डाक कांवरियों के लिए विशेष सेवा शिविर रविवार रात्रि कोटगढ़ में लगाया जाएगा. बाहर से आने वाले कांवड़ियों के लिए स्थानीय रुंगटा मैरिज हाउस में रुकने एवं खाने की व्यवस्था की गई है. शुक्रवार शाम चार बजे रुंगटा मैरिज हाउस चाईबासा से जत्था प्रस्थान करेगी. उल्लेखनीय है कि श्री बोल बम सेवा समिति वर्ष 1978 से लगातार इसी तरीके से शिव भक्तों की सेवा करती चली आ रही है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-child-missing-missing-report-filed/">मनोहरपुर

: बच्चा लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही