Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : दो मार्च को धूमधाम से निकाली जाएगी श्याम बाबा की निशान यात्रा

Chaibasa(Ramendra Kumar Sinha) : श्याम प्रचार मंडल चाईबासा द्वारा आयोजित 51वां श्याम फागुन महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है. दो मार्च से शुरू हो रहे तीन दिवसीय फागुन श्याम महोत्सव में आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी. दो मार्च गुरुवार को बड़े धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निशान पूजन के बाद निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा दोपहर 3:30 बजे करणी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्याम मंदिर ठाकुरबाड़ी पहुंचकर सामप्त होगी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jawaharlal-bankiras-book-deshauli-and-tamarind-tree-released-in-delhi/">चाईबासा

: जवाहरलाल बांकिरा की पुस्तक ”देशाउलि और इमली का पेड़” का दिल्ली में हुआ विमोचन

छप्पन भोग चढ़ाया जोएगा बाबा को

तीन मार्च को रात्रि 8 बजे से लेकर रात्रि एक बजे तक मंदिर प्रांगण में संबलपुर उड़ीसा से आए कलाकार राजीव पुरी एवं अनुराधा के द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी. चार मार्च की सुबह 11:30 बजे बारस की ज्योत ली जाएगी उसके बाद तीन बजे से अखंड ज्योति पाठ जो कि बालासोर उड़ीसा से आए कलाकार विक्की शर्मा द्वारा मंदिर प्रांगण में किया जाएगा. रात्रि 8 बजे से छप्पन भोग चढ़ाया जाएगा इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-technology-changes-every-three-years-regular-training-is-necessary-reddy/">जमशेदपुर

: हर तीसरे साल पर बदल जाती है टेक्नोलॉजी, नियमित ट्रेनिंग जरूरी : रेड्डी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही