Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : प्रांतीय अध्यक्ष पद पर एसआई राहुल कुमार मुर्मू ने ठोकी दावेदारी

Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड पुलिस एसोसिएशन (महासंघ) चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. जिसमें पुलिस एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने भी झारखंड पुलिस एसोसिएशन (महासंघ) में बतौर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोंकी है, जो वर्तमान में बंदगांव थाना प्रभारी पद पर है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-commission-recommended-allowing-sikh-students-to-appear-in-the-entrance-examination-wearing-bracelets-and-sabers/">जमशेदपुर

: आयोग ने की सिख छात्रों को प्रवेश परीक्षा में कड़ा व कृपाण धारण कर शामिल होने देने की अनुशंसा
मंगलवार को प्रांतीय अध्यक्ष प्रत्याशी राहुल कुमार मुर्मू (बंदगांव थाना प्रभारी) के नेतृत्व में विभिन्न पदों के दावेदार प्रत्याशियों ने रांची में दिशोम गुरु सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से औपचारिक मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष कुमार महतो, उपाध्यक्ष राजीव रंजन गुप्ता, महामंत्री पद के प्रत्याशी बालेश्वर प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी रोहित कुमार रजक, संयुक्त सचिव संजीव कुमार तथा संगठन सचिव के प्रत्याशी निर्मल कुमार यादव भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही