Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम को हरा कर सिमडेगा महिला टीम सुपर डिवीजन में

Advertisement
Advertisement
अंतर जिला महिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता Chaibasa (Sukesh Mahto) : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप-ए के अंतिम लीग मैच में मेजबान पश्चिमी सिंहभूम को पराजित कर सिमडेगा की टीम सुपर डिवीजन के लिए क्वालीफाई कर गई. अपने ग्रुप के तीनों मैच जीतकर 12 अंकों के साथ सिमडेगा पहले स्थान पर रही. जबकि पश्चिमी सिंहभूम की टीम दो जीत एवं एक पराजय के साथ 8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर खिसक गई और सुपर डिवीजन में क्वालीफाई करने से चूक गई. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के अंतिम लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम 49.1 ओवर में 184 रन बनाकर आल आउट हो गयी. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से रश्मि गुड़िया ने छह चौकों एवं चार छक्कों की मदद से 63 रनों की शानदार पारी खेली. अन्य बल्लेबाजों में कप्तान प्रियंका सवैया ने 25, पिंकी तिर्की ने 24 तथा शांति कुमारी ने 22 रन बनाए. सिमडेगा की ओर से प्रियंका लूथरा ने 34 रन देकर दो विकेट, हेमा पटेल ने 11 रन देकर दो विकेट तथा ईला खान ने 9 रन देकर दो विकेट हासिल किए. इसे भी पढ़ें : जोनल">https://lagatar.in/saket-of-chaibasa-selected-for-zonal-cricket-academy/">जोनल

क्रिकेट अकादमी के लिए चाईबासा के साकेत का चयन

सिमडेगा की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को सिमडेगा की टीम ने 34.4 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. उद्घाटक बल्लेबाज ईला खान ने 14 चौकों की मदद से 92 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को ठोस शुरुआत दी और जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अन्य बल्लेबाजों में प्रीति शर्मा ने भी तीन चौकों एवं एक छक्का की सहायता से 61 नाबाद रन बनाए जबकि प्रियंका लूथरा ने 25 नाबाद रनों की पारी खेली. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से शांति कुमारी ने 34 रन देकर एक विकेट अपने नाम किए. मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जे एस सी ए के आजीवन सदस्य सह पश्चिमी सिंहभूम के स्कोरर संदीप रॉय ने सिमडेगा की ईला खान को उसके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा. पुरस्कार के रूप में उसे पांच हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई. इस अवसर पर मैच पर्यवेक्षक जमशेदपुर के मिलन दत्ता, दोनों अंपायर क्रमशः बोकारो के रूपेश कुमार तथा जमशेदपुर के हेमंत ठाकुर तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें दो">https://lagatar.in/unfit-for-two-years-the-coach-without-nis-was-made-the-head-coach-of-the-biggest-training-center-of-the-state/">दो

साल से अनफिट, बिना NIS के कोच को राज्य के सबसे बड़े प्रशिक्षण केंद्र का बना दिया प्रमुख कोच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही