Search

 
 
 

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में सिंदरीबेड़ा पंचायत भवन, जो कभी खुला ही नहीं

 
ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर दर-दर भटक रहे, सरकार से सुविधाओं की मांग Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव ब्लॉक के सिंदरीबेड़ा पंचायत का भवन निर्माण होने के पश्चात आज तक खुला ही नहीं है. इसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर दर-दर भटक रहे हैं. यह पंचायत मनोहरपुर विधानसभा में आता है. अति सुदूरवर्ती क्षेत्र है. सोमवार को एक दिवसीय दौरा झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा एवं जिला उपाध्यक्ष नितिन जामुदा ने किया. उन्होंने पाया कि ग्राम सिंदरीबेड़ा, टाकुब, जतरमा तक चार किलोमीटर का रास्ता एवं पुल बन जाने से ग्रामीण अपनी दैनिक वस्तु, वन से प्राप्त वस्तु, बीमार लोग, बच्चे सभी को बंदगांव बाजार आने-जाने में सुविधा होगी. बारिश के कारण कच्चा रास्ता बह गया है. इस कारण चार चक्का वाहनों का परिचालन बंद है. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-bjp-workers-garlanded-the-statues-of-great-men/">Baharagoda

: भाजपाइयों ने महापुरुषों के मूर्तियों पर किया माल्यार्पण
ग्राम तुजुर में एक महिला मलेरिया से पीड़ित थी. बाद में उनकी मृत्यु हो गई. उनके पार्थिव शरीर को ग्रामीणों द्वारा ढोकर अस्पताल ले जाया गया. अगर रास्ता बना हुआ होता तो उस महिला की जिंदगी बच सकती थी. पंचायत भवन की स्थिति देखने से लगता है कि यहां पर कभी भी पंचायत प्रतिनिधि एवं सरकारी पदाधिकारी नहीं आते हैं. पूरा पंचायत सरकारी सुविधाओं से अछूता है. महिलाएं एवं पुरुष पलायन करने को मजबूर है. महेंद्र जामुदा ने कहा कि इस बार का विधायक उसे बनाना है जो आपकी सुविधाओं को ख्याल रखते हुए आपके घर तक आए और आपकी समस्याओं से अवगत हो, तभी हमारे इस पंचायत का विकास हो पाएगा. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/high-court-high-court-advocate-association-information-commission-appointment/">रांची

नगर निगम के नए प्रशासक संदीप सिंह ने संभाला पदभार
मौके पर प्रदीप चांपिया, सिलवेस्टर कोनगाड़ी, सुलेमान भेंगार, सैमुअल बडिंग, सैमुअल सोयमुरूम,सुखराम संगोवार, एलियास बडिंग, आन्दरियस तोपनों, पिलिप बडिंग, गबरियल चाम्पिया, हेरमन बडिंग, जोसेफ ऐरेंज, समुएल सिरुम,बेरोनिका पुरती, अनिता सिरका बारजो, मंगरी चाम्पिया, अनिता सिरका, बमलेन सिरका बरजों, सुषमा चम्पिया, कृपा ओडेया आदि महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-kunal-shadangi-met-sick-bharti-in-bahulia-panchayat/">Baharagoda

: बहुलिया पंचायत में बीमार भारती से मिले कुणाल षाड़ंगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही