Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कमारहातु में सिराम निवास टीम ने जीता फुटबॉल का उद्घाटन मैच

Chaibasa (Sukesh Kumar) : नवयुवक संघ कमारहातु द्वारा आयोजित तीन-दिवसीय एनडीडीबीजेएस मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार से शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच उरांव बॉयज और सिराम निवास टीम के बीच खेल गया. जिसमें सिराम निवास टीम ने उरांव बॉयज को 2-0 से पराजित कर दिया. मैच के रेफरी सिंगराय देवगम, बबलू तियू और सावित्री मुर्मू थे. इससे पूर्व मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम, पंचायत समिति सदस्यगण मंजू देवगम और दीनबंधु देवगम ने फुटबॉल किक कर उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-yadav-devgam-of-noamundi-selected-for-national-boxing-championship/">चाईबासा

: नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए नोवामुंडी के यादव देवगम का चयन
मौके पर मुखिया जुलियाना व पंचायत समिति मंजू देवगम द्वारा आयोजन कमेटी और पराजित टीम को एक- एक फुटबॉल प्रदान किया. मौके पर आयोजित समिति के अध्यक्ष सोना सिंह देवगम, सचिव सुरजा देवगम, उपाध्यक्ष भीम सिंह देवगम, कोषाध्यक्ष सोमय देवगम,धर्मेन्द्र देवगम, पूर्व मुखिया लादू देवगम, कृष्णा देवगम, कृष्णा पाड़ेया, जोगेन देवगम, लुकना सुंडी, राउतु सिंकू व खेलप्रेमी दर्शक मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही