Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सॉफ्टवेयर इंजीनियर से दुष्कर्म के छह आरोपी घटना के तीसरे दिन गिरफ्तार

Chaibasa (Sukesh Kumar) : मुफस्सिल थाना अंर्तगत पुराना चाईबासा स्थित हवाई अड्डा के पास एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को तीसरे दिन रविवार को सफलता मिली. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें कुछ नाबालिग भी हैं. सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने कुछ युवकों को चिन्हित कर पुलिस को सौंप दिया है. ग्रामीणों के समक्ष युवकों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. अन्य युवकों की खोजबीन चल रही है. शनिवार को चाईबासा पुलिस ने मुडियोदोल, सुंडीसाईकुंडीबेरा के तीन युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की. इनमें से कुछ युवकों को छोड़ दिया गया है. गिरफ्तार युवकों को पूछताछ के लिये पांड्राशाली लाया गया था. मालूम हो कि 20 अक्टूबर को चाईबासा के हवाई अड्डा के पास अज्ञात युवकों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था. इसको लेकर मुफफ्सिल थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. युवती के बयान पर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-wind-will-blow-at-a-speed-of-100-kmph-heavy-rain-forecast/">पश्चिम

बंगाल : 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, भारी बारिश का अनुमान
दर्ज मामले में बताया गया है कि 20 अक्टूबर की शाम 5.40 बजे पीड़िता अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने के लिए हवाई अड्डा गई थी. वहां स्कूटी खड़ी कर दोस्त से बात करने लगी. जब कुछ अंधेरा होने लगा तो वहां 10 युवक आए और उसके साथ मारपीट कर सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म किया. जबकि युवती के दोस्त को मारपीट कर भगा दिया था. पीड़िता और उसके दोस्त से युवकों ने मोबाइल और पांच हजार रुपए भी छीन लिए थे. पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा गया है कि सभी आरोपी ‘हो’ भाषा में आपस में बात कर रहे थे. करीब 40 मिनट तक एक-एक कर सभी लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के पश्चात जब सभी भाग गए. वह स्कूटी लेकर सड़क पर आई तो कुछ महिलाओं ने बताया कि आपके साथ जो युवक था वह थाना शिकायत करने गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही