Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा :कोल्हान विवि के पीजी विभाग में लगे नौ वाटर कूलर में छह खराब, अब तक मरम्मत नहीं

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में लगा  वाटर कूलर खराब हो गया है, लेकिन अभी तक विवि की ओर से मरम्मत नहीं कराया गया है. विद्यार्थियों को काफी परेशानीयों  का सामना करना पड़ रहा है. तीनों ब्लॉक में कुल नौ वाटर कूलर लगे है. इसमें छह वाटर कूलर खराब है. ऊपर में रहने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. पीजी विभाग में कॉमर्स, अर्थशास्त्र, इतिहास, उर्दू के अलावा एमएड विद्यार्थी के कक्ष के सामने वाले वाटर कूलर ही ठीक है. बाकी अन्य विभाग के सभी वाटर कूलर पूरी तरह से खराब हो चुका है. विवि प्रशासन की ओर से मरम्मत तक कराया जा रहा है. लगातार शिकायत के बावजूद भी ठीक नहीं कराया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chance-of-rain-and-thunderstorms-after-5-30-pm-meteorological-department-warned/">जमशेदपुर

: शाम 5.30 बजे के बाद आंधी-बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

पीजी विभाग के बाहर पानी पीने के लिये जाते है

मालूम हो कि विवि परिसर में एक भी चापाकल नहीं है. तीन वाटर कूलर काम कर रहा है. रोजाना लगभग दो हजार से अधिक विद्यार्थी का अवागमन होता है. लेकिन पेयजल की सुविधा यहां पर नहीं है. विद्यार्थी पीजी विभाग के बाहर पानी पीने के लिये जाते है. छात्र प्रतिनिधि सनातन पिंगुवा ने कहा कि कुलपति प्रो. गंगाधर पंडा को पेयजल दुरूस्त करने के लिये कई बार मांग पत्र सौंपा गया.  लेकिन अभी तक समाधान नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है. यदि विभाग में पेयजल समस्या दूर नहीं होती है तो  छात्र उग्र आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही