Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महिला स्वयं सहायता समूहों का छह दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ

Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह जिन्हें बैंक से आजीविका के लिए लोन प्रदान किया गया है. वैसे समूह के सदस्यों के लिए छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है. बुधवार को चाईबासा नगर परिषद सभागार में शिविर का शुभारंभ हुआ. इस दौरान पूर्व वार्ड पर्षद लक्ष्मी कच्छप, जेबा फरहद एवं उपस्थित महिलाओं ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-mp-inaugurates-rbc-center-156-children-deprived-of-education-will-stay-and-study/">मझगांव

: सांसद ने किया आरबीसी केंद्र का उद्घाटन, शिक्षा से वंचित 156 बच्चे रहकर करेंगे पढ़ाई

विभिन्न बिन्दुओं की दी गई जानकारी

इंस्टीट्यूट फॉर लोकल सेल्फ गर्वनमेंट संस्थान से दिव्या कुजूर एवं एंजेलिना लकड़ा ने उपस्थित होकर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया. इस प्रशिक्षण में सभी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं जिन्हें बैंको के द्वारा स्वरोजगार करने के लिये ऋृण दिया गया है उन्हें व्यवसाय से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक दिव्या कुजूर ने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को विभिन्न बिन्दुओं की जानकारी दी. प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को भविष्य में सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया गया. इस मौके पर कुल 27 प्रतिभागी प्रशिक्षण हेतु उपस्थित थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही