Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टोंटो से छह आईईडी बरामद, पुलिस ने किया निष्क्रिय

Chaibasa (Sukesh kumar): टोंटो थाना क्षेत्र के पटातारोब गांव से तुम्बाहाका जाने वाले रास्ते के आस-पास पहाड़ी क्षेत्र में लगाये गए छह आईईडी बम को पुलिस ने शनिवार को बरामद किया है. इसके साथ ही सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रास्ते में गड्ढा खोदकर लोहे के रड व तीर को भी लगाया गया था. हालांकि बम निरोधक दस्ता की सहायता से आईईडी को उक्त स्थान पर ही नष्ट कर दिया गया. सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने बम लगाया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-second-day-of-summer-camp-at-workers-college-many-information-including-hand-hygiene-given-to-the-students/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में समर कैंप के दूसरे दिन छात्रों को दी गयी हाथ की सफाई समेत कई जानकारी

पुलिस चला रही लगातार अभियान

मालूम हो कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि 27 मई 2022 से एक अभियान टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा गांव के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थाना अंतर्गत कुईड़ा एवं मारादिरी गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है, जो निरंतर चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही