Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : योगासन प्रतियोगिता में जिले के छह प्रतिभागियों ने जीते पदक

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : खेलो झारखंड 2023-24 के तहत विभिन्न खेलों का ओपन ट्रायल रांची में आयोजित हुआ. इसमें पश्चिमी सिंहभूम जिला से कुल 14 प्रतिभागियों ने संकुल साधन सेवी सुमित विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाग लिया. इस ओपन सिलेक्शन ट्रायल में छह प्रतिभागियों ने पुरस्कार प्राप्त कर पश्चिमी सिंहभूम के साथ-साथ अपने विद्यालय का भी नाम रोशन किया है. इनके पदक प्राप्त करने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है. वहीं, जिला योग एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा एवं सचिव कन्हैया लाल अग्रवाल ने सभी विजय प्रतिभागियों को बधाई दी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-three-participants-from-subdivision-selected-in-state-level-yogasana-competition/">चांडिल

: राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में अनुमंडल के तीन प्रतिभागी चयनित

पदक विजेताओं में यह है शामिल

अग्नि ओझा, प्रथम, अंडर-19, बालक वर्ग, संत जेवियर उच्च विद्यालय लुपुंगुटू चाईबासा दीक्षा कुमारी, प्रथम, अंडर-19, बालिका वर्ग, संत जेवियर उच्च विद्यालय चाईबासा आदित्य सोनकर, तृतीय, अंडर 17, बालक वर्ग, पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाइबासा दीक्षा सोनकर, प्रथम, अंडर 17, बालिका वर्ग, संत जेवियर्स विद्यालय, चाईबासा मुनि आलडा, द्वितीय, अंडर 17, बालिका वर्ग, संत जेवियर्स विद्यालय, चाईबासा कार्तिक कुमार, प्रथम, अंदर 14, बालक वर्ग, श्री मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय, चाईबासा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही