Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : चाईबासा व झींकपानी प्रखंड में कौशल जागरुकता कार्यशाला आयोजित

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा व झींकपानी प्रखंड के सभागार में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कौशल जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार इस कार्यशाला का आयोजन दोनों प्रखंड के 18 से 35 आयु वर्ग के युवाओं के लिए किया गया. कार्यशाला के दौरान बीडीओ ने युवाओं को सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास की योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही उन्हें कौशल विकास कार्यक्रम से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया. कौशल विभाग के एमजीएनएफ शुभम ने बताया कि जिले में कुल पांच स्किल डेवलपमेंट सेंटर संचालित हैं. यहां विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर कैंपस चयन के द्वारा रोजगार अथवा स्वरोजगार से जुड़कर युवा आर्थिक स्थिति को सशक्त बना सकते हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jms-meeting-with-sail-management-will-start-today-in-bokaro/">किरीबुरु

: सेल प्रबंधन के साथ झामसंसं की बैठक बोकारो में आज होगी शुरू

युवाओं को प्रशिक्षण संस्थानों में चल रहे कोर्स को विस्तार से बताया गया

मौके पर संचालित प्रशिक्षण संस्थान मोसैक स्किल व विजनरी स्किल प्राइवेट लिमिटेड के उपस्थित प्रतिनिधियों ने कौशल प्रशिक्षण संस्थानों में चल रहे कोर्स व उनके लाभ के बारे में युवाओं को विस्तार से जानकारी दी. युवाओं को बताया गया कि संचालित सभी प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निःशुल्क शिक्षण व्यवस्था व आवास व्यवस्था उपलब्ध है. इस क्रम में युवाओं के साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित सेफ माइग्रेशन नीति से संबंधित जानकारी को भी साझा किया गया. इसे भी पढ़ें : खूंटी:">https://lagatar.in/khunti-sdm-sent-to-jail-in-sexual-abuse-case-bjp-burnt-effigy/">खूंटी:

यौन शोषण मामले में SDM को भेजा गया जेल, बीजेपी ने फूंका पुतला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही