Search

 
 
 

चाईबासा : ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी स्मार्ट क्लासेज की होगी सुविधा

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : अब स्मार्ट क्लासेज की अवधारणा न केवल शहरी क्षेत्र में बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगी. यहां बच्चों को इन क्लासेज में वह सुविधा प्रदान की जाएगी जो शहरी क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों के स्मार्ट क्लासेस में देखने को मिलती है. हालांकि यह प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू होगी, लेकिन स्कूल के छात्र-छात्राओं को इसमें 8 क्लास की सुविधा अच्छे से मिलेगी. इसकी शुरुआत सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय गुईरा से की जाएगी. इस विद्यालय से पास के मध्य विद्यालय बोरदोर व मध्य विद्यालय गजडा के कक्षा 7 और 8वीं के विद्यार्थी इससे लाभान्वित होंगे. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-negligence-of-health-department-in-dodari-woman-suffering-from-labor-pains-gave-birth-baby-girl-at-home/">किरीबुरु

: दोदारी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने घर में ही दिया बच्ची को जन्म

3 विद्यालयों के लगभग 200 बच्चे होंगे लाभान्वित

कुल मिलाकर मध्य विद्यालय गुईरा में शुरू होने वाले स्मार्ट क्लास से 3 विद्यालयों के लगभग 200 बच्चे लाभान्वित होंगे. वहीं, स्मार्ट क्लास के लिए एचडीएफसी बैंक अपने सीएसआर एक्टिविटीज के तहत यहां पर संसाधन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है. इससे बच्चों के साथ-साथ स्कूल के विज्ञान शिक्षक भी काफी खुश हैं. विद्यालय के विज्ञान शिक्षक अशोक राम ने बताया कि देर से ही सही लेकिन इसका फायदा विद्यालय और उसके आसपास के बच्चों को जरूर मिलेगा. इसे लेकर बच्चे भी काफी उत्साहित है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-body-of-chandils-girl-recovered-from-azadnagar-river-bank/">जमशेदपुर:

आजादनगर नदी किनारे से बरामद शव चांडिल की युवती का
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही