Search

 
 
 

चाईबासा : चार दिनों में सांप ने सात लोगों को डंसा, तीन की मौत

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोंटो प्रखंड में इन दोनों सांपों का आतंक है. प्रखंड के टोपा बेड़ा गांव की सहायिका को सांप ने डंस लिया. सहायिका को किसी तरह उफनती देव नदी को पार कराकर सदर अस्पताल लाकर इलाज कराया गया. उनके स्वास्थ्य में अब सुधार बताया जा रहा है. वहीं पंचायत की मुखिया दीपिका लागुरी ने बताया कि उनके पंचायत में 7 लोगों को सांप के डंसने की सूचना मिली है, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लोगों की स्थिति ठीक है. इसे भी पढ़ें : गुवा">https://lagatar.in/guava-plantation-done-in-dav-public-school-under-the-amrit-mahotsav-of-independence/">गुवा

:आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया पौधरोपण
उन्होंने बताया कि केवल टोपे बड़ा गांव में सांप ने 4 लोगों को डंस लिया था, जिसमें से तीन की मौत हो चुकी है. इसमें गांव के 2 बच्चे भी शामिल हैं. इन दोनों बच्चों की सांप के डंसने से मौत हो गई है, जबकि टेंसरा गांव की एक महिला को बचा लिया गया है. देव नदी पर पुल नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में लोगों को जिला मुख्यालय जाने में काफी दिक्कत होती है. किसी तरह प्रखंड तक एंबुलेंस को बुलाकर मरीज को सदर अस्पताल भेजा जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही