Search

 
 
 

चाईबासा : बाल विवाह रोकने के लिए सामाजिक गतिविधियां तेज होंगी : डीसी

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त (डीसी) अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाल विवाह तथा बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए सोमवार को बैठक हुई. इसमें बाल विवाह रोकने के लिए तैयार किए गए सामाजिक एवं व्यावहारिक परिवर्तन कम्युनिकेशन (एसबीसीसी) के अनुसार गतिविधियों को तेज करने का डीसी ने निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-2-news-including-meeting-of-district-level-peace-committee-regarding-muharram-festival/">कोडरमा

: मुहर्रम पर्व को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक समेत 2 खबरें
बैठक के दौरान संबंधित विभाग व गैर सरकारी संगठन के साथ गतिविधियों के कार्यान्वयन हेतु निर्धारित भूमिकाओं, जिम्मेदारियों से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके अलावा उक्त बैठक में गतिविधियों को संचालित करने के क्रम में आने वाली चुनौतियों का समाधान करने और विचारों को साझा करने तथा बेहतर क्रियान्वयन की योजना बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही