Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के डीसी पर सामाजिक कार्यकर्ता नेहा ने की अभद्र टिप्पणी, अनन्य बोले- असामाजिक हरकत

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल के खिलाफ शहर की सामाजिक कार्यकर्ता नेहा निषाद ने 13 अगस्त को अपने ट्विटर हैंडल से अभ्रद पोस्ट किया है. उनके निजी जीवन पर अपशब्द का प्रयोग करते हुये कहा कि “सोचिये जिसके पिता पुलिस विभाग में उच्च पद में कार्यरत और मां समाज की सम्मान जनित महिला, उनका बेटा फौजी, पुलिस की ट्रेनिंग नहीं ले रहा बल्कि अश्लील हरकत कर रहा है, वो है हमारे उपायुक्त का साला, जो विदेशों से महंगा गोरा होने का क्रीम लगाता है. उसे सरेआम ऑफिस में गंदी गाली दी गई. वो उनकी पत्नी”. (ट्विटर पर पोस्ट हू-ब-हू लाइन) इस पोस्ट के आधार पर उपायुक्त ने कहा कि यह एक असामाजिक हरकत है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-mortal-remains-of-the-martyr-sub-inspector-reached-the-village/">पलामू

: शहीद सब इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

निजी जीवन पर टिप्पणी करना उचित नहीं : अनन्य मित्तल

डीसी अनन्य मित्तल ने कहा कि निजी जीवन पर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है. उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस में शिकायत की है. इसके बाद सदर थाना पुलिस ने नेहा निषाद के घर जाकर पूछताछ की. व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठा सकती है. उसका सहयोग भी प्रशासन की ओर से किया जाता है, लेकिन निजी जीवन पर हमला करना बर्दाश्त नहीं होगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sp-reached-neemdih-police-station-on-independence-day-took-stock/">चांडिल

: स्वतंत्रता दिवस पर एसपी पहुंचे नीमडीह थाना, लिया जायजा

पोस्ट में उपायुक्त के साला व पत्नी की डाली तस्वीर

नेहा निषाद ने अपने ट्विटर पोस्ट पर उपायुक्त के साला व उनकी पत्नी की तस्वीर डाली है. इसके बाद अश्लील शब्द का प्रयोग करते हुये लिखा है. ट्विटर में पोस्ट डालने के पश्चात जिले में चर्चा का विषय बन गया है. उपायुक्त के निजी जीवन पर इस तरह की बातें करना गलत बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-serious-in-road-accident-undergoing-treatment-at-tmh/">चांडिल

: सड़क दुर्घटना में दो गंभीर, टीएमएच में चल रहा इलाज

पश्चिम सिंहभूम के ऑफिसियल पेज से मुझे किया ब्लॉक : नेहा निषाद

सामाजिक कार्यकर्ता नेहा निषाद ने कहा कि उपायुक्त के निजी जीवन पर हवाला करना मुझे सही नहीं लग रहा है. इस पर मैं क्षमा भी मांग सकती हूं, लेकिन एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते जिले के विभिन्न जगहों से जनहित से जुड़ी समस्याओं को उठाती हूं. इसके बाद उसके जिले के सोशल मीडिया में बने ऑफिसियल पेज पर टैग करती हूं, लेकिन उपायुक्त के इशारे पर मुझे ब्लॉक कर दिया गया है. यह गलत है. इस लोकतांत्रिक देश में यदि सरकार का काम करने वाले अधिकारी ही सामाजिक कार्यकर्ता के कार्यों को नजरअंदाज करेंगे तो फिर तकलीफ होगी. इसे भी पढ़ें : Chandrayaan-3">https://lagatar.in/chandrayaan-3-reaches-moons-fifth-orbit-will-land-near-moons-south-pole-on-august-23/">Chandrayaan-3

चंद्रमा की पांचवीं कक्षा में पहुंचा, 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा

नेहा निषाद पूर्व में भी कई बार पदाधिकारियों से उलझ चुकी है

सामाजिक कार्यकर्ता नेहा निषाद पश्चिम सिंहभूम के कई पदाधिकारियों से पहले भी उलझ चुकी है. पदाधिकारियों पर अभ्रद व्यवहार करने का मामला भी प्रकाश में आ चुका है. सरकारी कार्यों में बाधा तक उत्पन्न कर चुकी है. हालांकि नेहा निषाद ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुये गलत बताया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही