Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टाटा कॉलेज में अब तक नहीं लगा सोलर सिस्टम, छह माह पूर्व ही पहुंच चुकी है सामग्री

Chaibasa (Sukesh Kumar) : टाटा कॉलेज, चाईबासा में सोलर सिस्टम लगाने को लेकर सामानों की खरीदारी हो चुकी है. यहां तक की छह माह पूर्व ही मशीन की बैटरी खरीदारी कर कॉलेज पहुंच गई है. लेकिन ऑपरेटर के नहीं आने से सोलर अब तक लग नहीं पाया है. इससे बैटरी की स्थिति भी खराब होती जा रही है. ऐसे में यदि समय पर सोलर नहीं लगाया गया तो बैटरी खत्म हो जाएगी. वहीं, इस संबंध में टाटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एससी दास ने कहा कि सोलर मशीन की सामग्री कंपनी द्वारा कॉलेज लाई गई है. लेकिन अभी तक इसे फिट नहीं किया गया है. सोलर सिस्टम लगाने को लेकर कंपनी को एक पत्र लिखा जाएगा, ताकि समय रहते ही ऑपरेटर को भेजकर कॉलेज में सोलर लगाया जाए. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firing-at-4-places-in-burmines-in-25-days-one-dead/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में 25 दिनों में 4 जगहों पर फायरिंग, एक की मौत

तीन सालों से कॉलेज में वाईफाई सिस्टम भी बंद

इधर, तीन सालों से कॉलेज में वाईफाई सिस्टम बंद पड़ा हुआ है. इसके कारण विद्यार्थियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विदित हो कि तीन साल पूर्व टाटा कॉलेज में जिओ कंपनी की ओर से वाईफाई सिस्टम लगाया गया था. लेकिन यह छह माह चालू होने के बाद बंद हो गया, जिसके बाद से अब तक इसे चालू नहीं किया गया है. कॉलेज प्रशासन की ओर से लगातार वाईफाई चालू करने को लेकर कंपनी के पास पत्राचार किया गया. लेकिन इसका असर अब तक देखने को नहीं मिला है. इस मामले पर कॉलेज प्रशासन ने कहा कि जल्द ही कंपनी बदल कर नई कंपनी की वाईफाई लगवाई जाएगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firing-at-4-places-in-burmines-in-25-days-one-dead/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में 25 दिनों में 4 जगहों पर फायरिंग, एक की मौत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही