Search

 
 
 

चाईबासा : दो वर्ष से सोलर जलमीनार खराब, ग्रामीण परेशान

 
Chaibasa (Ramendra Kumar sinha) : सदर प्रखंड के नरसंडा पंचायत के नरसंडा टोला के मुहाने पर स्थित सोलर जलमीनार पिछले दो वर्षों से खराब पड़ा हुआ है. इस जलमीनार पर आसपास के लगभग 25 परिवार निर्भर हैं, जिन्हें अब चापाकल का सहारा लेना पड़ रहा है. प्रश्न यह है कि इस जलमीनार को ठीक कौन कराए. क्योंकि किसी को मालूम ही नहीं है कि यह किस मद से बना हुआ है. हालांकि इसे ठीक करवाने के लिए जिला परिषद सदस्य लालमुनी पूर्ति ने पहल की थी पर वह भी इसे ठीक कराने में असफल रही. पंचायत के मुखिया ने पीएचईडी विभाग से मिलकर इसे दुरुस्त करने का आग्रह किया था. विभाग के अभियंताओं ने आकर इसे देखा भी, पर कोई कुछ नहीं कर सका. किसी को यह समझ में नहीं आता कि आखिर समस्या कहां है. इस कारण यह अब तक खराब पड़ा हुआ है और इसका खामियाजा लोगों को पानी की समस्या के रूप में भुगतना पड़ रहा है. लोगों को पानी के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congressmen-remember-mother-teresa-on-her-birth-anniversary/">चाईबासा

: कांग्रेसियों ने मदर टेरेसा को जयंती पर किया याद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही