Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महिला कॉलेज में कुछ शिक्षक-शिक्षिकाएं शैक्षणिक माहौल कर रही हैं खराब- छात्र संघ

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : विगत दिनों महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति बाला सिन्हा ने छात्र संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं छात्र संघ के मांगों को अनदेखी की थी. इसके विरोध में छात्र संघ ने महामहिम राज्यपाल महोदय से प्राचार्य को पद मुक्त करने की मांग की थी. राजभवन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अविलंब प्रचार्य को पदमुक्त कर दिया. वर्तमान में महिला कॉलेज चाईबासा के कुछ शिक्षक-शिक्षिकाएं कॉलेज का शैक्षणिक माहौल खराब करते हुए छात्राओं को बहला-फुसलाकर विश्वविद्यालय जाने को कह रहे हैं. ऐसी स्थिति में शिक्षिका अपने विभाग का रेगुलर क्लास लेने के बजाए कॉलेज में राजनीति करने में लगी हुई है. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-rakshabandhan-celebrated-in-saraswati-shishu-vidya-mandir-mehndi-rachao-competition-organized/">जगन्नाथपुर

: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया रक्षाबंधन, मेहंदी राचाओ प्रतियोगिता आयोजित
छात्र संघ ऐसी शिक्षिकाओं का घोर विरोध एवं निंदा करती है. साथ ही साथ विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग करती है कि ऐसी शिक्षिकाएं को महिला कॉलेज चाईबासा से अन्य जगह स्थानांतरण कराकर कॉलेज का माहौल को शैक्षणिक माहौल में तब्दील करने का मांग करती है. इस मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ सचिव सुबोध महाकुड़, पीजी विभाग छात्रसंघ अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, टाटा कॉलेज छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंजीत हांसदा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही