Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा :  एक सूत्री मांग को लेकर आत्माकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : अपने एक सूत्री मांग को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले में कार्यरत एटीएम और बीटीएम  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. इस राज्यव्यापी हड़ताल में सभी कर्मियों ने अपने हाथों में काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों के समायोजन की आलोचना की. धरने का नेतृत्व कर रहे बीटीएम अजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस राज्यव्यापी हड़ताल में एक सूत्री मांग यह है कि सभी एटीएम और बीटीएम को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के विभागीय समकक्ष पदों में समायोजन किया जाए, सरकार इस कार्य के लिए पूर्व में भी आश्वासन दे चुकी है पर अभी तक इस दिशा में कोई भी प्रयास नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/noamundi-foundation-stone-laid-for-favre-block-road-from-mukhiya-fund-in-yognagar-gua/">

 नोवामुंडी : गुवा के योगनगर में मुखिया फंड से फेवर ब्लॉक सड़क का किया गया शिलान्यास

सरकारी कार्य होंगे प्रभावित

बीटीएम अजीत कुमार सिंह ने कहा कि  इन रिक्त पदों का कार्य भी हमें ही करना पड़ता है तो क्यों नहीं सरकार इन रिक्त पड़े पदों पर हम सभी का समायोजन कर देती है. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह स्ट्राइक अनिश्चितकालीन है. ऐसे में सभी एटीएम और बीटीएम के हड़ताल पर चले जाने के कारण सरकार के महत्वपूर्ण कार्य  ईकेवाईसी, झारखंड फसल राहत योजना, तथा ब्लॉक चेन आदि कृषकों को दी जाने वाली सुविधाएं तथा कृषि संबंधित तकनीकी जांच सहित अन्य कार्य प्रभावित होंगे. विभिन्न प्रखंडों के एटीएम  और बीटीएम अनिश्चितकालीन धरना में शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही