Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज के एनएसएस का दुंबीसाई गांव में स्पेशल कैंप

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : एनएसएस बीएड यूनिट, महिला कॉलेज के द्वारा एनएसएस स्पेशल कैंप का उद्घाटन सोमवार को किया गया. एनएसएस बीएड यूनिट के गोद लिए गांव दुंबीसाई गांव में 15 मई से 21 मई तक स्पेशल कैंप का आयोजन किया जाएगा. उद्घाटन समारोह में दिलीप खलखो( एसडीपीओ, सदर ) डॉ शिवचरण हंसदा (इंचार्ज एमटीसी सदर, हॉस्पिटल चाईबासा ), राजेश टूडू (ट्रैफिक इंचार्ज,चाईबासा) डॉ दारा सिंह गुप्ता एवं डॉ प्रीतिबाला सिन्हा प्राचार्या, महिला कॉलेज चाईबासा अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उद्घाटन समारोह में विशेष शिविर की विस्तृत जानकारी एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन टोप्पो ने प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/the-president-will-visit-jharkhand-on-may-24-will-participate-in-the-new-building-of-the-high-court-and-womens-conference-in-khunti/">राष्ट्रपति

24 मई को आएंगी झारखंड, हाईकोर्ट के नए भवन और खूंटी में महिला सम्मेलन में लेंगी हिस्सा
उन्होंने बताया कि इस विशेष शिविर में महिला सशक्तिकरण, कचरे का निपटान, ड्रग निषेध , रोड सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम चलाए जाएंगे और साथ ही आंगनबाड़ी, महिला समूह और स्वयं सहायता समूह का विजिट किया जाएगा. यह कैंप 7 दिनों तक दुंबीसाई गांव में किया जाएगा. मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ दारा सिंह गुप्ता ने संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य के बारे में बताया और सभी एनएसएस वालंटियर को प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा एनएसएस स्पेशल कैंप एनएसएस का एक अनिवार्य हिस्सा है. एसडीपीओ दिलीप खलखो ने सभी वॉलिंटियर्स को व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत करते हुए संबोधित किया और कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य से वॉलिंटियर्स में आत्मविश्वास बढ़ेगा. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/the-president-will-visit-jharkhand-on-may-24-will-participate-in-the-new-building-of-the-high-court-and-womens-conference-in-khunti/">राष्ट्रपति

24 मई को आएंगी झारखंड, हाईकोर्ट के नए भवन और खूंटी में महिला सम्मेलन में लेंगी हिस्सा
डॉ शिव चरण हंसदा ने सभी को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और जागरूक करने की बात कही. कॉलेज प्रभारी डॉ प्रीति बाला सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों में व्यक्तित्व का विकास होता है. स्वागत भाषण मोबारक करीम हाशमी के द्वारा दिया गया मंच संचालन डॉ अर्पित सुमन टोप्पो ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राजीव लोचन नामता ने किया. इस अवसर पर प्रो.बबीता कुमारी, प्रो. सुजाता किस्पोट्टा, प्रो. सीतेंद्र रंजन, प्रो. धनंजय कुमार, प्रो.मदन मोहन मिश्रा, खुशबू कुमारी पी.एम.सदर चाईबासा, एलुमनी एसोसिएशन महिला कॉलेज चाईबासा की अध्यक्ष दिव्या शर्मा एवं बीएड सेमेस्टर 3 और सेमेस्टर -1 के वॉलिंटियर्स शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही