Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सर्वजन पेंशन योजना का लाभ देने के लिए लगा विशेष कैंप

Chaibasa (Sukesh Kumar) : विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर नगर परिषद द्वारा सर्वजन पेंशन योजना का हर सुयोग्य लाभ लाभुकों को दिलाने के उद्देश्य के लिए सोमवार को बिहारी क्लब चाईबासा में विशेष कैंप लगाया गया. इसमें वार्ड 08, 09, 10, 11, 12 और 05 के लोगों ने सर्वजन पेंशन योजना के लिए आवेदन जमा किया. विधायकने कहा कि इस योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक सुयोग्य लाभुकों को जोड़ते हुए उन्हें लाभान्वित कराना है. विधायक ने कहा कि जो लाभुक शिविर में नहीं आ सकें, वे लोग नगर परिषद कार्यालय में जाकर इसके लिए आवेदन दे सकते है. इसके लिए नप पदाधिकारी को भी निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mla-inspected-number-10-division-of-subarnarekha-multipurpose-project/">घाटशिला

: विधायक ने स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के 10 नंबर डिवीजन का किया निरीक्षण
पार्षद भी इस योजना से छूटे लोगों को लाभ दिलाने में मदद करें. मौके पर मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज, पार्षद जेबा फरहत, पार्षद रबिया खातून, पार्षद निर्मला लकड़ा, पार्षद हृदय शंकर बिरुवा, झामुमो नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी, नप कर्मी मुन्ना आलम, चांदनी कुमारी, गणेश चंद्र सिंकू, सीआरपी पिंकी देवी, प्रखंड कार्यालय से आशीष बरजो, बसंत महतो आदि कैंप में शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही