Search

 
 
 

चाईबासा : 14 अगस्त तक चलेगा जन्म-मृत्यु निबंधन के लिए विशेष अभियान

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : जिले में जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित विशेष अभियान 14 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगा. इसे लेकर गुरुवार को जिला समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें अभियान को सफल बनाने को उपायुक्त ने दिशा निर्देश दिए. कार्यशाला में सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों संग जन्म-मृत्यु पंजीकरण में आने वाली बाधाओं को दूर करने पर विचार-विमर्श किया गया. कार्यशाला में बताया गया कि अभियान को सफल बनाने को लेकर आगामी 7 जुलाई से 12 जुलाई तक प्रखंड एवं नगर निकायों में भी कार्यशाला का आयोजन करते हुए जन्म व मृत्यु की घटना के निबंधन के महत्व से संबंधित बिंदु का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जाना है. कार्यशाला में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सीडीपीओ, नगर प्रबंधक-चाईबासा नगरपरिषद सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bjp-people-celebrated-the-birth-anniversary-of-dr-shyama-prasad-mukherjee/">मनोहरपुर

: भाजपाइओं ने मनाई डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही