Search

 
 
 

चाईबासा : दुर्घटना वाद व चेक बाउंस मामलों के निष्पादन को चलेगा स्पेशल ड्राइव

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित क्लेम केस और चेक बाउंस से संबंधित एनआई एक्ट के मामलों के निष्पादन हेतु व्यवहार न्यायालय परिसर में मध्यस्थता स्पेशल ड्राइव का आयोजन 12 से 16 सितंबर तक किया जाएगा. झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम की ओर से मध्यस्थता केंद्र में मामले का निपटारा किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-delegation-of-students-union-of-kashi-sahu-college-submitted-memorandum-to-the-vice-chancellor/">सरायकेला

: काशी साहू महाविद्यालय छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला ने संबंधित न्यायिक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने न्यायालय में मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित वाद एवं चेक बाउंस क्लेम से संबंधित एनआई एक्ट के मामले को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस निर्गत करने की प्रक्रिया आरंभ करें. जिससे चाईबासा न्याय मंडल के अंतर्गत मोटर वाहन दुर्घटना एवं एनआई एक्ट से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निष्पादन किया जा सके.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही