Search

 
 
 

चाईबासा : डीएवी पब्लिक स्कूल में गांधीजी के शहीद दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. प्रार्थना सभा का आरंभ महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इसमें प्राचार्या रेखा कुमारी, शिक्षक-शिक्षिका तथा विद्यार्थी शामिल हुए. वरिष्ठ शिक्षक उत्तम घोष ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है. शिक्षक एसबी सिंह ने कविता पाठ करते हुए कहा कि वैश्विक समस्याओं का समाधान गांधी दर्शन में ही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-named-on-5-in-arrest-with-weapon-from-court/">जमशेदपुर

: कोर्ट से हथियार के साथ गिरफ्तारी में 5 पर नामजद प्राथमिकी

सदियों में एक बार जन्म लेता है ऐसा व्यक्तित्व - सीमा चौरसिया

शिक्षिका सीमा चौरसिया ने कहा कि गांधीजी जैसा व्यक्तित्व सदियों में एक बार जन्म लेता है. छात्र तेमिल कौशिकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए. छात्रा आयुषी दास ने संगीत शिक्षक ओसी दास के मार्गदर्शन में ``वैष्णव जन`` भजन प्रस्तुत किया. आज कुष्ठ उन्मूलन दिवस व महाकवि जयशंकर प्रसाद तथा मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती भी है. इस अवसर पर हवन यज्ञ शिक्षक पंकज कुमार पांडे ने संपन्न कराया. मंच संचालन छात्रा हर्षिता कुमारी ने की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही