Search

चाईबासा : बिरसा मुंडा ताइक्वांडो एकेडमी का विशेष समर कैंप शुरू, बच्चे सेल्फ डिफेंस का लेंगे प्रशिक्षण

Chaibasa (Sukesh Kumar) : बिरसा मुंडा ताइक्वांडो एकेडमी के द्वारा बिरसा मुंडा इनडोर स्टेडियम में विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया है. बुधवार को इसका उद्घाटन एकेडमी की संरक्षक गीता बालमुचू ने पंच मारकर किया. यह समर कैंप 17 से 31 मई तक चलेगा, जिसमें सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और संध्या 5 से 7 बजे तक बच्चे अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ाने हेतु सेल्फ डिफेंस, योगा सहित विभिन्न तरह के प्रशिक्षण ले सकेंगे. मौक पर गीता बालमुचू ने कहा कि गर्मी छुट्टी का विचार वास्तव में हमारे मन को और भी अधिक उत्साहित कर देता है. यह लंबी छुट्टी स्कूल और अध्ययन से राहत दिलाती है. कुछ मजेदार रचनात्मक गतिविधियों का आभास करने का सबसे बड़ा और सबसे अच्छा समय होता है. इस गर्मी छुट्टी का भरपूर आनंद लेते हुए हमारे एकेडमी के बच्चे अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ाने हेतु यहां पर विभिन्न तरह के चीजों को सीखेंगे और अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-were-troubled-by-the-extreme-heat-mercury-crossed-40-degrees/">चाईबासा

: अत्याधिक गर्मी से परेशान रहे लोग, पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा

बच्चों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास

एकेडमी के मुख्य कोच विजय प्रताप ने कहा कि पिछले कई वर्षों से एकेडमी द्वारा लगातार इस तरह के विशेष समर कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं. इसके जरिए बच्चों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास होता है. मौके पर सहायक कोच के रूप में भोलू रजक, बासु साह एवं विलियम जेम्स के नेतृत्व में यह कैंप चलेगा. समारोह में एकेडमी के सलाहकार मास्टर इरशाद, नीतीश विश्वकर्मा सहित और भी गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp