Search

चाईबासा : विशेष समर कैंप का आयोजन 17 मई से, शारीरिक क्षमता बढ़ाने की दी जाएगी टिप्स

Chaibasa (Sukesh kumar) : बिरसा मुंडा ताइक्वांडो अकादमी द्वारा समर कैंप 2023 का आयोजन 17 से 31 मई तक आयोजित किया जाएगा. इसकी जानकारी अकादमी के मुख्य कोच विजय प्रताप ने दी. उन्होंने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी सेल्फ डिफेंस, योगा सेशन के साथ-साथ क्रॉस फिट एंड एरोबिक बिल्डिंग कांफिडेंस, वेल विशिंग एंड स्ट्रेस रिलीफ, सेफ इंवायरन्मेंट फोर ऑल आदि की क्लास होगी, जिसमें नए पुराने सभी बच्चों को गाइड किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-free-health-check-up-camp-organized-under-sampoorna-manavta-kalyan-sangh/">चाकुलिया

: संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

गर्मी छुट्टी का सदुपयोग करें बच्चे - कोच

कोच विजय प्रताप ने बताया कि हमारा प्रयास है कि हम इस गर्मी छुट्टी का सदुपयोग करें और बच्चों को सेल्फ डिफेंस के साथ-साथ वह ज्ञान दें जिससे उनकी शारीरिक क्षमता बढ़ती रहे. इसके लिए आवश्यक है कि इस तरह के कैंप में जरूर आएं. उन्होंने बताया कि यह कैंप बिरसा मुंडा इनडोर स्टेडियम चाईबासा में ही चलेगा. इसके लिए निर्धारित समय सुबह 6 बजे से 8 बजे तक एवं संध्या 5 से 7 तक है. इसके लिए सहायक कोच भोलू रजक से भी सम्पर्क किया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp