Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि में भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय रांची के निर्देश पर आगामी 12 जनवरी को युवा दिवस स्वामी विवेकानन्द के जयंती पर भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विश्वबिद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताओ का आयोजन मंगलवार को किया गया. 12 जनवरी को सभी विजेता को विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा. टाटा कॉलेज के ऑडिटोरियम पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-skmu-has-registered-achievements-since-its-inception-vice-chancellor/">दुमका

: स्थापना काल से एसकेएमयू ने दर्ज कराई उपलब्धियां- कुलपति
मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय कुलानुशासक डॉ ए खान, डीएसडब्लू एससी दास, जिला खेल पदाधिकारी राजेश चौधरी, एनएसएस समन्वयक डॉ दारा सिंह गुप्ता, कोल्हान विश्वविद्यालय खेल पदाधिकारी डॉ मन्मथ सिंह, नेहरू युवा केंद्र के गिरिजानंद रत्नाकर एवं विभिन्न महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित हुए. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. खेल पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार जिला खेल विभाग, एनएसएस और एनवाईकेएस के संयुक्ततत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. महिला कॉलेज चाईबासा , कॉमर्स कॉलेज चाईबासा, जवाहर लाल नेहरू कॉलेज चक्रधरपुर, एबीएम कॉलेज जमशेदपुर , एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर, एसआईटीई कॉलेज, करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर, वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर के छात्रों ने बढ़ चढ़कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. कोल्हान विश्वविद्यालय कुलानुशासक और डीएसडब्ल्यू ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. मौके पर दारा सिंह गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर सफल प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगें. साथ ही 12 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जाएगी. निर्णायक मंडली मेंमोबारक करीम हाशमी, डॉ अर्पित सुमन टोप्पो , सितेंद्र रंजन एवं धनंजय कुमार रहे. इस अवसर पर डॉ दारा सिंह गुप्ता सिन्हा ने छात्राओं को कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-fate-of-the-children-has-been-decided-for-150-seats-in-dav-public-school/">जमशेदपुर

: डीएवी पब्लिक स्कूल में 150 सीटों के लिए नौनिहालों के भाग्य का हुआ फैसला

विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम 

भाषण प्रतियोगिता : पहला स्थान सिमरन कुमारी, दूसरा स्थान तान्या दे, तीसरा स्थान सन्नी. पेंटिंग प्रतियोगिता : पहला स्थान मोंटू महतो, दूसरा स्थान मोहित कुमार पंडित, तीसरा स्थान करमचंद तिग्गा. निबंध प्रतियोगिता : पहला स्थान मीना लोहार, दूसरा स्थान शालू तिवारी, तीसरा स्थान ईशा मित्रा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही