Search

 
 
 

चाईबासा : पांड्राशाली में तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, गंभीर

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा- सरायकेला मुख्य मार्ग पर पांड्राशाली ओपी अंतर्गत पुंडीहासा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में युवती को सिर,  चेहरे और दोनों पैर में गंभीर चोट आयी है. राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवती को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल युवती की पहचान पांड्रासाली ओपी के कुसतुइया गांव निवासी किना पूर्ति की पुत्री पिंकी पूर्ति (25) के रूप में की गयी. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-your-plan-in-hudangda-your-government-organized-program-at-your-door/">बंदगांव

: हुडंगदा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

सूचना मिलने परअस्पताल पहुंचे परिजन

मिली जानकारी के अनुसार युवती बुधवार की शाम कुसतुइया गांव से स्कूटी पर सवार होकर अपनी छोटी बहन और भाई के पास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासा टोंटो गांव जा रही थी. उसी क्रम रास्ते में यह हादसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 6.30 बजे चाईबासा की ओर से काफी तेज रफ्तार एक बोलेरो आ रही थी. उक्त बोलेरो ने स्कूटी सवार युवती को सामने से टक्कर मार दी जिससे युवती दूर जा गिरी. चिकित्सकों ने बताया कि युवती का सिर में गंभीर चोट आयी है. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-nutan-banra-of-womens-college-got-the-best-nss-volunteer-award/">चाईबासा

: महिला कॉलेज की नूतन बानरा को मिला बेस्ट एनएसएस वॉलिंटियर का अवार्ड
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही